मुंबई, 07 फरवरी : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने नवी मुंबई में शुक्रवार को तड़के छापा मारकर 200 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ जब्त किए हैं। नवी मुंबई में यह ड्रग रैकेट अमेरिका से कूरियर के माध्यम से चलाया जा रहा था। एनसीबी ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, मामले की गहन छानबीन जारी है।
एनसीबी मुंबई सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि कुछ दिन पहले नवी मुंबई में 200 ग्राम कोकीन की जब्ती के बाद इस मामले की छानबीन की जा रही थी। इसी आधार पर एनसीबी ने 31 जनवरी को महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक छापे के दौरान उच्च श्रेणी की कोकीन, हाइड्रोपोनिक खरपतवार, भांग की गमियां समेत 1,60,000 की नकदी बरामद की थी। छानबीन में यहां बरामद ड्रग अंतरराष्ट्रीय कूरियर एजेंसी के जरिये विदेशों में भेजे जाने की जानकारी मिली। इसके बाद मामले की छानबीन के आज तड़के नवी मुंबई में 11.540 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली कोकीन, हाइड्रोपोनिक वीड, 4.9 किलोग्राम हाइब्रिड स्ट्रेन हाइड्रोपोनिक वीड/गांजा और 200 पैकेट (5.5 किलोग्राम) कैनबिस गमियां बरामद की गई है। बरामद ड्रग्स की कीमत दो सौ करोड़ रुपये बताई गई है। इन चारों से गहन छानबीन जारी है।
एनसीबी सूत्रों ने बताया कि नवी मुंबई में यह ड्रग रैकेट अमेरिका से कूरियर के माध्यम से चलाया जा रहा था। गिरोह में शामिल लोग गुमनाम रूप से काम करते थे, जो नशीली दवाओं का लेन-देन करने और कानून प्रवर्तन से बचने के लिए झूठी पहचान और छद्म नामों का उपयोग करते थे। अब तक चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और इस अत्यधिक संगठित ड्रग नेटवर्क के पिछड़े और आगे के संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। एनसीबी मुंबई अन्य अपराधियों की पहचान करने और अवैध व्यापार के लिए जिम्मेदार पूरे सिंडिकेट को खत्म करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है।
एनसीबी ने नवी मुंबई में 200 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ जब्त किये, चार गिरफ्तार
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
मुंबई एयरपोर्ट पर 2.427 किलोग्राम सोना और 42 लाख का इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त
मुंबई : सीमा शुल्क विभाग कस्टम की टीम ने मुंबई एयरपोर्ट पर 2.427 किल...
एमआरवीसी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 का किया उत्साहपूर्वक आयोजन
चर्चगेट, मुंबई 21 जून 2025 :
मुंबई में यातायात का महाजाम: एल्फिंस्टन ब्रिज ध्वस्तीकरण और सड़कों के अधूरे कामों ने बढ़ाई मुसीबत
मुंबई, 24 सितंब...
देसी गर्ल ने नन्हें फैन्स के साथ खिंचवाई तस्वीरें, प्रियंका को मिल रही तारीफ
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हमेशा चर्चा में रहती हैं। कई सुपरहिट फिल्मों में क...
Stay Connected
‘झंडा ऊँचा रख दिया’: RCB महिला टीम की ऐतिहासिक जीत पर विराट कोहली ने की जमकर तारीफ
नई दिल्ली , 06 February 2026 नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB महिला टीम ने विमेंस प्रीमियर लीग WPL 2026...
Previous
Article