रांची:केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का राज्य में प्रस्तावित कार्यक्रम है। इसको लेकर राजधानी रांची के कई इलाकों को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। अनुमंडल दण्डाधिकारी सदर, रांची द्वारा इस संबंध में गुरुवार काे निषेधाज्ञा जारी कर दी गई है।
इसके मद्देनजर गुरुवार सुबह 5 बजे से 20 सितंबर की रात 11 बजे तक बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, हिनू चौक, राजेन्द्र चौक, सुजाता चौक से होटल रेडिसन ब्लू के 200 मीटर की परिधि को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। उक्त क्षेत्र में ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून पूर्णतः वर्जित रहेंगे।
प्रदेश भाजपा के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 सितंबर को भोगनाडीह आएंगे। वे साहिबगंज जिले से 'संथाल परगना परिवर्तन यात्रा' की शुरुआत करेंगे। जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री साहिबगंज जिले के भोगनाडीह में स्वतंत्रता सेनानी सिद्धो कान्हो की जन्मस्थली 12 बजे पहुंचेंगे। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री दोपहर 12:30 बजे साहिबगंज जिले के पुलिस लाइन मैदान पहुंचेंगे। वहां वे 'संथाल परगना परिवर्तन यात्रा' का शुभारंभ करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद में तीन बजे गिरिडीह जिले के जमुआ स्थित झारखंड धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। मंत्री झारखंड धाम में 3:30 बजे से परिवर्तन महासभा को संबोधित करेंगे। धनबाद प्रमंडल परिवर्तन यात्रा की शुरुआत भी करेंगे।
गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम काे लेकर एयरपोर्ट तथा होटल रेडिसन ब्लू नो फ्लाइंग जोन घोषित
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
सोनप्रयाग में भूस्खलन की चपेट में आने से अब तक पांच की मौत, बाधित मार्ग पैदल आवागमन के लिए तैयार
रुद्रप्रयागसोनप्रयाग:सोनप्रयाग मुनकटिया भूस्खलन क्षेत्र के मलबे से ...
विधानसभा उपचुनाव परिणाम 2025: गुजरात में भाजपा आगे, पंजाब में आप की वापसी, केरल में कांग्रेस को बढ़त, बंगाल में टीएमसी का दबदबा
नई दिल्ली, 23 जून : चार राज्यों की पां...
देशभर में नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया छठ महापर्व
नई दिल्ली : सूर्य उपासना का सबसे बड़ा पर्व छठ आज देशभर में नहाय-खाय के...
Previous
Article