तमिल सिनेमा के 'थलपति' का राजनीतिक सफर शुरू – तमिलगा वेत्री कझगम के बैनर तले पहली हुंकार

तमिलनाडु : दक्षिण भारतीय सुपरस्टार थलपति विजय ने राजनीति में धमाकेदार एंट्री लेते हुए अपना पहला राजनीतिक भाषण दिया है। थलपति विजय ने मजबूत और सीधी बात रखी, जिसके बाद उनके प्रशंसकों के साथ-साथ जनता में भी उत्साह देखने को मिला है। थलपति विजय ने "तमिलगा वेत्री कझगम" (टीवीके) नामक एक राजनीतिक पार्टी की स्थापना की है और राज्य की राजनीति में दमदार एंट्री की है। आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए, पार्टी ने प्रचार शुरू कर दिया है। इस संदर्भ में रविवार को एक भव्य रैली का आयोजन किया गया था, जहां हजारों की संख्या में जुटी जनता को थलपति विजय ने संबोधित किया।
दक्षिण भारतीय अभिनेता थलपति विजय लंबे समय से अपने राजनीतिक प्रवेश को लेकर चर्चा में थे। पिछले कई दिनों से इस पर अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब उनके प्रशंसकों का इंतजार खत्म हो गया है। इस सुपरस्टार थलपति विजय ने रविवार को राजनीति में धमाकेदार एंट्री कर ली है। एक भव्य रैली में उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए अपना पहला राजनीतिक सम्मेलन किया। इस दौरान विजय अपनी अनोखी राजनीतिक शैली में नजर आए। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि राजनीति फिल्मों का क्षेत्र नहीं है, बल्कि यह एक युद्ध का मैदान है।
विजय की विशाल सभा में लाखों लोगों ने भाग लिया। अनुमान के अनुसार, इस कार्यक्रम में लगभग 2 लाख लोग उपस्थित थे। किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए तमिलनाडु गृह विभाग ने मौके पर कड़े पुलिस इंतजाम किए थे।
What's Your Reaction?






