कछार (असम): कछार पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता प्राप्त की है। कछार पुलिस ने एक ट्रक को जब्त कर पड़ोसी राज्य से 15.5 करोड़ रुपये मूल्य की मादक पदार्थ की गोलियों को जब्त किया। इस संबंध में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।कछार पुलिस ने आज बताया है कि खुफिया जानकारी के आधार बीती रात को लखीपुर पुलिस स्टेशन के तहत बांसकांदी में तलाशी अभियान चलाते हुए पुलिस ने एक ट्रक (एएस-01एलसी-4859) को रोककर छापा मारा। एक विस्तृत खोज के दौरान पुलिस टीम ने ट्रक के गुप्त चैंबर में छिपाकर रखी गई 18 हजार याबा गोलियां और दो किग्रा क्रिस्टलीन मेथाम्फेटामाइन बरामद किया।जब्त मादक पदार्थों की काले बाजार में कीमत लगभग 15.5 करोड़ रुपये है। ट्रक में दो व्यक्तियों को इस संबंध में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों की पहचान कामरूप (मेट्रो) जिले के गरचुक के दमराचक निवासी सुरज छेत्री (25) और करीमगंज जिले के पथारकांदी के हातिखिरा गांव निवासी मंगलजीत राजकुमार के रूप में की गयी है। पुलिस को संदेह है कि जब्त मादक पदार्थ को अवैध रूप से मणिपुर के इंफाल से लाया गया था। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
दो तस्कर गिरफ्तार, 15.5 करोड़ रुपये मूल्य की नशीली गोलियां जब्त
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
महाकुंभ: काशी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़,गंगा आरती आम लोगों के लिए 05 फरवरी तक बंद —गलियां भी भीड़ से ठसाठस,शहर की सीमा से पैदल ही आ रहे श्रद्धालु
वाराणसी,31 जनवरी : प्रयागराज महाकुंभ में पुण्य की डुबकी लगाने के बाद क...
भाजपा नेता अमित शाह की आज हरियाणा में तीन जगह जनसभा
नई दिल्ली:भारतीय जनता पार्टी भाजपा के वरिष्ठ नेता, स्टार प्रचारक और ...
क्यों पाम तेल आम उपभोक्ता के खाने से हो रहा है दूर
अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कॉन्फडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ...
हिमाचल में दूसरे दिन भी बारिश, एनएच सहित 47 सड़कें बंद
शिमला:हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन मानसून की सक्रियत...
Previous
Article