वॉशिंगटन:अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात की। बैठक के लिए पीएम मोदी डेलावेयर में बाइडन के घर पर पहुंचे। यहां बाइडन ने पीएम मोदी से हाथ मिलाया और दोनों नेताओं ने गले मिलकर एक-दूसरे का अभिवादन किया। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ग्रीनविले, डेलावेयर स्थित अपने आवास पर मुलाकात के बाद सोशल साइट एक्स पर पोस्ट कर कहा, "भारत के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका की साझेदारी इतिहास में किसी भी समय की तुलना में अधिक मजबूत, करीबी और अधिक गतिशील है। प्रधानमंत्री मोदी और हम जब भी हम बैठते हैं, मैं सहयोग के नए क्षेत्रों को खोजने की हमारी क्षमता से चकित हो जाता हूं। आज का दिन भी कुछ अलग नहीं था।“ दोनों नेताओं की इस मुलाकात के दौरान चर्चा का उद्देश्य व्यापार, रक्षा और क्षेत्रीय सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना है। हालांकि इस द्विपक्षीय बैठक में चीन और रूस पर चर्चा होने की भी उम्मीद है। बतादें कि प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका के फिलाडेल्फिया पहुंचे। जहां से वो डेलावेयर पहुंचे, यहीं क्वाड के शिखर सम्मेलन में जो बाइडन और ऑस्ट्रेलिया के एंथनी अल्बनीज और जापान के फुमियो किशिदा के साथ शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी के रविवार को न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम में प्रवासी समुदाय को संबोधित करेंगे और बाद में व्यापार जगत के नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे। सोमवार को वे संयुक्त राष्ट्र में 'भविष्य के शिखर सम्मेलन' में भाषण देंगे और स्वदेश के लिए रवाना होंग
अमेरिकी राष्ट्रपति के घर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, बाइडन ने गर्मजोशी से किया स्वागत
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
रूस में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही मप्र की बेटी सृष्टि की सड़क हादसे में मौत
भोपाल : रूस में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही मध्य प्रदेश के मैहर की ब...
इंदाैर में महिला पुलिसकर्मी ने सातवीं मंजिल से कूदकर दी जान, मॉर्निंग वॉक का कहकर घर से निकली थी
इंदाैर:मध्य प्रदेश के इंदौर में शुक्रवार तड़के एक महिला पुलिसकर्मी ने ...
कोलकाता टैक्सी घोटाला कैमरे में कैद: विदेशी पर्यटक को माफिया से जोड़ने की धमकी, कहा – 'हड्डियाँ तोड़ दूँगा'
कोलकाता: भारत भ्रमण पर आए एक अमेरिकी प...
हावड़ा में एक और जूट मिल पर लगा ताला, कई कर्मचारी हुए बेरोजगार
हावड़ा:हावड़ा स्थित एक और जूट मिल में शुक्रवार सुबह ताला लगने से कई कर...
Previous
Article