चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला शनिवार रात हुए सड़क हादसे में घायल हो गए। उन्हें हिसार के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बराला को कमर, गर्दन और हाथ पर चोट आई है। हादसे में ड्राइवर को भी चोटें लगी हैं।भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य टोनी बराला ने बताया कि लोहारू विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी जेपी दलाल के पक्ष में बराला के 7 से 8 गांवों में कार्यक्रम थे। अंतिम कार्यक्रम सिधनवा गांव में था। यहां से वे हिसार आ रहे थे। इस दौरान शेरपुरा गांव के पास गाड़ी ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। बराला ड्राइवर के साथ आगे बैठे थे। गाड़ी धीरे चल रही थी, जिससे बचाव हो गया है। बराला ने सीट बेल्ट लगा रखी थी।उन्हें एंबुलेंस में हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्हें दाएं हाथ, गर्दन और कमर में चोट आई है। बराला की सभी रिपोर्ट ठीक हैं। हादसे के बाद रविवार सुबह पूर्व कैबिनेट मंत्री व हिसार से भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता भी बराला का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे।
सड़क हादसे में राज्यसभा सांसद बराला घायल
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
सभ्यता-संस्कृति की पहचान और देश की एकता का आधार है हिन्दी : मुख्यमंत्री धामी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिन्दी दिवस के अवसर पर शनिव...
भक्ति और जुनून का मिलन! वडोदरा में 'ट्रॉफी होल्डिंग RCB बप्पा' ने इंटरनेट पर जीते दिल
वडोदरा, 21 जुला...
जम्मू-कश्मीर की यात्रा होगी सुगम, दिल्ली से श्रीनगर के बीच जल्द शुरू हो सकती है वंदे भारत ट्रेन।
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर की यात्रा करने वालों के लिए एक बड़ी खबर है। जल...
Previous
Article