लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय के प्रणेता, महान चिंतक, विचारक और भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में से एक थे। उनकी दृष्टि व विजन के कारण गांव, गरीब, किसान व महिलाएं राजनीतिक दलों के एजेंडे के हिस्से बने। पं. दीनदयाल उपाध्याय ने 60-70 वर्ष पहले विचारों के माध्यम से भारतीय राजनीति को जो जीवनदृष्टि दी, उनका चिंतन-मनन आज भी न केवल भारतीय लोकतंत्र, बल्कि राजनीतिक दलों द्वारा प्रारंभ किए गए विभिन्न कार्यक्रमों में देखने को मिलता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर चारबाग रोड स्थित केकेसी कॉलेज के समीप दीनदयाल उपाध्याय स्मृतिका में लगी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सदस्यता अभियान के तहत पांच लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने देश-प्रदेश व बूथ के लिए जो लक्ष्य तय किया है, हमारे कार्यकर्ता उसे आसानी से प्राप्त करेंगे। लखनऊ महानगर ने अब तक दो लाख 52 हजार 494 सदस्य बनाए हैं।
बूथ ही होता है चुनाव का कुरुक्षेत्र
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि चुनाव जिला, संसदीय-विधानसभा क्षेत्र स्तर पर नहीं लड़ा जाता है, बल्कि चुनाव का कुरुक्षेत्र बूथ होता है। बूथ जीता तो चुनाव जीता। बूथ मजबूत है तो चुनाव पक्ष में है। इसी बुनियादी बात को ध्यान में रखकर भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में स्थापित हुई है। सीएम ने कहा कि सदस्यता महाभियान का लक्ष्य प्रदेश के सभी 75 व सांगठनिक दृष्टि से सभी 98 जनपदों में तेजी से आगे बढ़ना चाहिए।
पं. दीनदयाल उपाध्याय के चिंतन में गांव-गरीब, किसान व महिलाएं
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के चिंतन में गांव, गरीब, किसान, समाज के दबे-कुचले लोगों व महिलाओं को स्वावलंबन के पथ पर अग्रसर करने की दृष्टि है। हर हाथ को काम, हर खेत को पानी उनका उद्घोष था। वे कहते थे कि आर्थिक प्रगति का पैमाना ऊंचे पायदान पर नहीं, बल्कि सबसे नीचे पायदान पर खड़े व्यक्ति के माध्यम से की जानी चाहिए।
सीएम योगी ने कहाकि 70 वर्ष पहले पं. दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय राजनीति को जो दृष्टि दी थी, वह आज भी प्रासंगिक बनी है। इसी का परिणाम है कि कोरोना महामारी के दौरान से ही देश में 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन, 12 करोड़ लोगों के घरों में शौचालय, 10 करोड़ घरों में उज्ज्वला योजना का निशुल्क सिलेंडर, 4 करोड़ गरीबों को मकान, 12 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त हुआ है। यह दृष्टि समाज को समग्र रूप से विकास के पथ पर अग्रसर करने, सामाजिक विकास के माध्यम से सांस्कृतिक उत्थान व राष्ट्र के समग्र विकास की रूपरेखा को बढ़ाने की है।
हम सभी कर रहे नए भारत का दर्शन
सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में उस विजन को दस वर्ष से धरातल पर उतारकर हम सभी नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा ने पं. उपाध्याय की जयंती को अपने सदस्यता महाभियान की तिथि के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। लखनऊ महानगर की टीम बधाई की पात्र है, जिसने हर बूथ पर 100 सदस्य बनाने के बड़े अभियान को अपने हाथ में लिया है।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, राज्यसभा सांसद बृजलाल, विधायक नीरज बोरा, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, रामचंद्र प्रधान, लालजी प्रसाद निर्मल, पूर्व मंत्री मोहसिन रजा, भाजपा के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, पार्षद सुशील तिवारी, बूथ अध्यक्ष मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।
पं. दीनदयाल उपाध्याय के चिंतन में गांव-गरीब, किसान व महिलाएं : मुख्यमंत्री योगी
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
झाँसी मंडल ने टिकट चेकिंग में माह अक्टूबर - 2024 में दर्ज किया 29831 केस करीब 1.63 करोड़ रू. का जुर्माना वसूला
झांसी : यात्रियों को बेहतर सेवा देने के लिए संकल्पित झाँसी रेल मंडल द्...
हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से दो एनएच सहित 116 सड़कें बंद, तीन पुलों को नुकसान
शिमला:हिमाचल प्रदेश में सितंबर महीने में भी मानसून कहर बरपा रहा है। रा...
महाकुम्भ : संगम जाने वाले रास्तों पर श्रद्धालुओं का रेला, लखनऊ वार रूम से मॉनिटरिंग कर रहे सीएम योगी
महाकुम्भ नगर, 03 फरवरी: बसंत पंचमी पर महाकुम्भ का तीसरा अमृत स्नान जार...
मप्र के दतिया में किले की 400 साल पुरानी दीवार गिरी, सात लोगों की मौत
भोपाल : मध्य प्रदेश के दतिया जिले में गुरुवार तड़के रियासत कालीन राजगढ...
Previous
Article