कोलकाता : दक्षिण कोलकाता के बांसद्रोणी इलाके में डंपर से कुचलकर छात्र की मौत के बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए। घटना के बाद से ही स्थानीय तृणमूल कांग्रेस की पार्षद अनीता कर मजूमदार इलाके में नहीं आईं, जिसके विरोध में पूरे दिन प्रदर्शन और तनाव बना रहा। यह प्रदर्शन रात भर चला है और गुरुवार सुबह भी जारी है। इस बिच रात के समय पुलिस ने भाजपा नेता रूबी मंडल समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया। इसके खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया है। भाजपा नेता रूपा गांगुली थाने के अंदर पहुंचकर धरने पर बैठी हैं।
मंगलवार को एक पेलोडर मशीन की टक्कर से नौवीं कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोग पहले से ही खराब सड़कों को लेकर नाराज थे और इस हादसे ने आग में घी का काम किया। लोग सड़कों पर उतर आए और पाटुली थाना प्रभारी (ओसी) को घेरकर प्रदर्शन करने लगे। घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी गुस्साए लोगों के विरोध का सामना करने लगे। शाम होते ही इलाके की स्थिति और बिगड़ गई।
पार्षद के नदारद रहने से बढ़ी नाराजगी
स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के बाद से ही पार्षद अनीता कर मजूमदार का कोई अता-पता नहीं है। लोग खराब सड़कों को लेकर पहले से ही आक्रोशित थे और छात्र की मौत के बाद उनकी नाराजगी और बढ़ गई। प्रदर्शनकारियों ने पार्षद के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने इस दौरान चार मामले दर्ज किए हैं।
इस बीच, भाजपा कार्यकर्ता और नेता रात्रि में बांसद्रोणी थाने पहुंचे, जहां भाजपा नेता रूपा गांगुली ने धरने का नेतृत्व किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया और मांग की कि बिना किसी कारण के भाजपा नेता रूबी मंडल को गिरफ्तार किया गया है, जबकि छात्र की मौत के असली दोषियों को अभी तक पकड़ा नहीं गया।
रूपा गांगुली ने थाने के अंदर प्रवेश करते हुए कहा कि मैं रात भर यहां थाने में रहूंगी, जब तक आरोपित पकड़े नहीं जाते। सुबह से ही पुलिस उन्हें पकड़ने में नाकाम रही है, लेकिन हमें उम्मीद है कि वे जल्द ही गिरफ्तार होंगे। उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने आरोपितों को घटनास्थल से भगा दिया है।
छात्र की मौत के बाद सड़कों की बदतर हालत को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण का काम काफी धीमी गति से चल रहा था और इस वजह से दुर्घटना हुई। पुलिस ने इस मामले में चार केस दर्ज किए हैं और घटना की जांच चल रही है।
नदारद रहीं तृणमूल पार्षद
तृणमूल की पार्षद अनीता कर मजूमदार, जिन्हें घटना के बाद से इलाके में नहीं देखा गया, ने फोन पर बताया, "निकासी व्यवस्था के लिए काम चल रहा था, जो समय लेता है। हमें इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से गहरा दुख है और हम मृतक के परिवार के साथ हैं।"
बांसद्रोणी : सड़क हादसे में छात्र की मौत पर रात भर चला प्रदर्शन, भाजपा नेता सहित पांच गिरफ्तार
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
छठ पूजा पर सामान्य रहेगा बंगाल का मौसम, नहीं होगी बारिश
कोलकाता : पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में छठ पूजा शुरू हो चुकी है। इस ब...
रायपुर की सेंट्रल जेल के बाहर हुई गोलीबारी के दो आरोपित गिरफ्तार
रायपुर : राजधानी रायपुर की सेंट्रल जेल के बाहर सोमवार की दोपहर एक आदतन...
श्रीलंका में संसदीय चुनाव 14 नवंबर को, राजनीतिक दल जुटे तैयारी में
कोलंबो:श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने रात को संसद भं...
Previous
Article