नैनीताल:नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष और भाजपा नेता मुकेश बोरा पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़ित महिला का नाम सोशल मीडिया में उजागर करने के बाद कांग्रेस को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस घटना काे लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को नैनीताल स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कांग्रेसी नेताओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई है, जिन्हाेंने पीड़िता का नाम सार्वजनिक किया है। भावना मेहरान ने कहा कि पीड़िता का नाम उजागर करना सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों और भारतीय न्याय संहिता की धारा 72 के तहत अपराध है। महिला मोर्चा का आरोप है कि कांग्रेस इस संवेदनशील मामले का राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास कर रही है। इस बीच, एसएसपी पंकज भट्ट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी लालकुआं को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। ज्ञापन साैंपने वालों में मंडल अध्यक्ष कविता गंगोला, जिला महामंत्री प्रगति जैन, दीपिका बिनवाल, पूर्व सभासद तारा राणा, प्रेमा अधिकारी, जीवंती भट्ट, नीतू जोशी, ज्योति ढौंढियाल, लता डफौटी, मीरा बिष्ट, वर्षा आर्या, कंचन जोशी व मीनाक्षी आर्या सहित कई अन्य महिला कार्यकर्ता भी उपस्थित रहीं।
भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस पर लगाया दुष्कर्म पीड़िता का नाम उजागर करने का आरोप, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
लखनऊ में बेकाबू कार सवार ने राह चलते लोगों को रौंदा, पांच घायल
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में ठाकुरगंज थानांतर्गत बेकाबू क्रेटा कार ने शुक्रव...
राजस्थान में बारिश के बाद बढ़ी सर्दी, कई शहराें का अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरा
जयपुर, 24 जनवरी :राजस्थान में बारिश के बाद सर्दी बढ़ गई है। जयपुर, सीक...
सेबी का एक्सिस कैपिटल के खिलाफ बड़ा एक्शन, डेट मार्केट में इनवेस्टमेंट बैंकर के रूप में काम करने पर रोक
नई दिल्ली, मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया ...
प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे करेंगे राष्ट्र को संबोधित, ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाक सीजफायर पर दे सकते हैं अहम जानकारी
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान ...
Previous
Article