महाकुम्भनगर, 24 जनवरी : तीर्थराज प्रयाग में महाकुम्भ के अवसर पर पहली बार पूर्वोत्तर भारत के करीब 150 साधु-संत दूसरे अमृत स्नान पर संगम में डुबकी लगायेंगे। ये सभी संत पूर्वोत्तर भारत के एकलौते महामण्डलेश्वर स्वामी केशवदास महाराज के नेतृत्व में मौनी अमावस्या यानी 29 जनवरी को संगम में डुबकी लगायेंगे। इन संतों के बीच शाही स्नान को लेकर काफी उत्साह है।
महामण्डलेश्वर स्वामी केशवदास महाराज ने हिन्दुस्थान समाचार प्रतिनिधि को एक विशेष वार्ता में बताया कि पूर्वोत्तर भारत के संतों को कुम्भ के इतिहास में पहली पर संगम में डुबकी लगाने का मौका मिला है। यह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी तथा केन्द्र के मोदी सरकार के प्रयास से संभव हो पाया है। उन्होंने बताया कि शाही स्नान में शामिल होने के लिए असम, अरुणाचल, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम से करीब 150 संत महाकुम्भ क्षेत्र में पहुंचेंगे। इन संतों में अमृत स्नान को लेकर काफी उत्साह है। कुम्भ के इतिहास में पहली बार होगा कि इन राज्यों के विभिन्न जनजातियों से जुड़े धर्माचार्य एवं साधु—संत संगम में डुबकी लगायेंगे।
उन्होंने बताया कि महाकुम्भ क्षेत्र के बजरंग दास मार्ग, सेक्टर-7 में इन सभी संतों की ठहरने की व्यवस्था की गई है। स्नान के दिन ये सभी संत अखाड़ों के साथ संगम में डुबकी लगायेंगे। उन्होंने कहा कि जीवन की सार्थकता के लिए 'एकनिष्ठ' प्रेम होना चाहिए। परमात्मा को पाना ही वास्तविक आनन्द है। उन्होंने कहा कि गंगा मईया की कृपा सब पर बरसे, सभी सुखी व सम्पन्न हों, विश्व में शांति हो यही कामना है। बताया कि देवी की कृपा हठ से नहीं, द्रवित करके प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि साधना का मतलब ही है 'साधो'। उन्होंने कहा कि साधना से ज्यादा महत्वपूर्ण चिंतन आपका कैसा है यह मायने रखता है।
महाकुम्भ : पूर्वोत्तर भारत के साधु-संत पहली बार अमृत स्नान पर संगम में लगायेंगे डुबकी
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
अहमदाबाद और भुज के बीच वंदे मेट्रो ट्रेन का शुभारंभ: भारतीय रेल में एक नई क्रांति
अहमदाबाद: भारत की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन अहमदाबाद और भुज के बीच सेवा द...
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद के चयन पर सस्पेंस, एकनाथ शिंदे की अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात
नई दिल्ली : महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार...
आईआरसीटीसी की ‘अष्ट ज्योतिर्लिंग श्रावण स्पेशल यात्रा’ 19 जुलाई और 5 अगस्त से
मुंबई, 18 जून 2025 पीआर संख्या: 20...
भारत-पाक तनाव के बीच चंडीगढ़ प्रशासन की सख्त चेतावनी: खाद्य सामग्री व ईंधन की जमाखोरी न करें
चंडीगढ़, 9 मई 2025: भारत और प...
Previous
Article