रुद्रप्रयाग/सोनप्रयाग:सोनप्रयाग (मुनकटिया) भूस्खलन क्षेत्र के मलबे से आज सुबह एक और शव मिला है। इसी के साथ भूस्खलन की चपेट में आए मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई। तीन घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। सोनप्रयाग के पास बाधित मार्ग पैदल आवागमन के लिए तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। रेस्क्यू अभियान अभी भी जारी है।सरकार हर संभव मदद उपलब्ध करा रही है।
अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा के अनुसार,सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे सूचना प्राप्त हुई थी कि सोनप्रयाग से लगभग एक किलोमीटर दूर गौरीकुण्ड की तरफ हाल ही में शुरू हुए भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में गौरीकुण्ड से सोनप्रयाग की ओर आ रहे कुछ यात्री मलबे में दब गए हैं। सूचना पर पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व डीडीआरएफ ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया।
उन्होंने बताया कि देररात तीन व्यक्ति घायलावस्था और एक अचेत अवस्था में मिला। चारों को चिकित्सकों नेमृत घोषित किया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि आज तड़के रेस्क्यू दोबारा शुरू किया गया। एक महिला अचेत अवस्था में मिली। डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुरक्षा बलों की देखरेख में यात्रियों को सुरक्षित तरीके से सोनप्रयाग की ओर भिजवाया जा रहा है।
घायलों का विवरण
-जीवच तिवारी पुत्र रामचरित निवासी धनवा नेपाल (उम्र 60 वर्ष)
- मनप्रीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी वेस्ट बंगाल (उम्र 30 वर्ष)
- छगनलाल पुत्र भक्त राम निवासी राजोत जिला धार मध्य प्रदेश (उम्र 45 वर्ष)
मृतकों का विवरण
-गोपाल पुत्र भक्तराम निवासी जीजोड़ा पो. राजोद जिला धार मध्य प्रदेश (उम्र 50 वर्ष)
- दुर्गाबाई खापर पत्नी संघन लाल निवासी नेपावाली, जिला घाट, मध्य प्रदेश (उम्र 50 वर्ष)
-तितली देवी पत्नी राजेंद्र मंडल निवासी ग्राम वैदेही जिला धनवा नेपाल (उम्र 70 वर्ष)
-भारत भाई निरालाल पुत्र निरालाल पटेल निवासी ए 301 सरदार पैलेस करवाल नगर खटोदरा सूरत गुजरात (उम्र 52 वर्ष)
-समनबाई पत्नी शालक राम निवासी झिझोरा जिला धार मध्य प्रदेश (उम्र 50 वर्ष)
सोनप्रयाग में भूस्खलन की चपेट में आने से अब तक पांच की मौत, बाधित मार्ग पैदल आवागमन के लिए तैयार
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
इंडिगो, विस्तारा और एअर इंडिया सहित 30 फ्लाइट्स को मिली बम से उड़ाने की धमकी :अबतक 120 से ज्यादा विमानों को धमकी, 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान
नई दिल्ली : देश के अधिकांश विमानन कंपनियों को लगातार बम से उड़ाने की धम...
कालिंदी एक्सप्रेस पलटाने की साजिश में 6 संदिग्ध हिरासत में - घटनास्थल पर पहुंचे एटीएस आईजी नीलाब्जा चौधरी
कानपुर:कानपुर फर्रुखाबाद रेलवे ट्रैक पर शिवराजपुर स्टेशन के नजदीक एलपी...
केंद्रीयमंत्री गडकरी,मुख्यमंत्री यादव आज भोपाल में सड़क और पुल निर्माण संबंधी सेमिनार का करेंगे शुभारंभ
भोपाल : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमं...
10 साल से ऊपर के बच्चे खुद खोल सकेंगे बैंक खाता: RBI ने जारी की नई गाइडलाइन
मुंबई :भारतीय रिजर्व बैंक RB...
Previous
Article