महाकुम्भ नगर, 08 जनवरी : सनातन धर्म से जुड़े 13 प्रमुख अखाड़े हैं। इसमें से एक अखाड़ा किन्नर अखाड़ा भी है जो सबसे नया अखाड़ा है। महाकुंभ में किन्नर अखाड़ा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और यह अखाड़ा किन्नरों के धार्मिक और सामाजिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए भी कार्य करता है। किन्नर अखाड़ा ने भारतीय समाज में अपनी पहचान बनाई है और यह अखाड़ा अपनी अनूठी पहचान के कारण ध्यान आकर्षित करता है। इस अखाड़े के इष्ट देव अर्धनारीश्वर और बउचरा हैं जिनके पूजा के उपरांत ही किन्नर संत कोई कार्य शुरू करते हैं।
बता दें, किन्नर अखाड़े की स्थापना 2016 के सिंहस्थ कुंभ से पहले अक्टूबर 2015 में हुई थी। तब से किन्नर अखाड़ा लगातार बढ़ रहा है। हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने वाले दर्जनों किन्नरों को भी किन्नर अखाड़े ने फिर से अपने साथ जोड़ा है। किन्नर अखाड़े ने अब तक कई महामंडलेश्वर और मंडलेश्वर भी बनाए हैं। इसके अलावा, किन्नर अखाड़े ने 2019 के कुंभ से पहले संन्यासी परंपरा के सबसे बड़े अखाड़े श्री पंचदश नाम जूना अखाड़े के साथ लिखित समझौता किया था। जूना अखाड़े के संरक्षक महंत हरि गिरि के साथ किन्नर अखाड़ा भी इस बार महाकुम्भ में आया है।
भारतीय समाज में किन्नरों को माना जाता है शुभ भारतीय संस्कृति में किन्नरों को शुभ माना जाता है और उनकी उपस्थिति को शुभ माना जाता है। समाज में किन्नर समुदाय को एक विशेष स्थान प्राप्त है। इन्हें प्राचीन भारतीय संस्कृति में धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से एक अलग दर्जा दिया गया है। हिंदू धर्म में किन्नरों को भगवान शिव के उपासक और विशेष रूप से किन्नर समुदाय को शुभकामनाएं देने वाले और आशीर्वाद देने वाले के रूप में देखा जाता है।
अध्यात्म, समर्पण और परम्पराओं का प्रतीककुम्भ में किन्नरों की विशेष और ऐतिहासिक भूमिका होती है। किन्नर अखाड़ा अध्यात्म, समर्पण और परंपराओं का प्रतीक है। किन्नर अखाड़े की स्थापना का उद्देश्य किन्नर समुदाय को समाज में सम्मान और धार्मिक स्थान दिलाना है। कुंभ के दौरान किन्न्र अखाड़ा विभिन्न धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेता है, शाही स्नान में शामिल होता है, और अपने अखाड़े की विशेष परंपराओं का पालन करते हैं।
ट्रांसजेंडर राइट्स को लेकर सक्रियता किन्नर अखाड़े की संस्थापक और आचार्य महामण्डलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में कहा, ‘एक समय था, जब समाज में किन्नरों को हीन दृष्टि से देखा जाता था। लेकिन अब इसके लिए सरकार को जागरूक होना होगा। राइट ऑफ एजुकेशन पर काम करना होगा। भले ही दुनिया में हम वर्ल्ड लीडर हैं, लेकिन ट्रांसजेंडर राइट्स को लेकर और काम करना बाकी है। हमारे लीडर को और भी सेंसिटिव होने की जरूरत है।’ उन्होंने कहा, ‘जो हमारे खिलाफ भ्रांतियां हैं, उन्हें दूर करना होगा। तभी समाज में बदलाव आएगा। जैसे ‘बेटी पढ़ाओ’ की मुहिम चलाई गई है। वैसे ही हमारे देश के लीडर्स को किन्नरों के लिए आगे आने की जरूरत है।
महामण्डलेश्वर ने बताया कि, उनका इरादा किन्नर अखाड़े को वैश्विक स्तर पर ले जाने का है। उन्होंने बताया कि, बैंकॉक, थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, सेंट फ्रांसिस्को, अमेरिका, हॉलैंड, फ्रांस और रूस सहित दुनिया भर के विभिन्न देशों से 200 से अधिक ट्रांसजेंडर लोगों को किन्नर अखाड़े में शामिल किया जाएगा। किन्नर अखाड़े से जुड़े ट्रांसजेंडर लोग विशेष रूप से विदेशों में किन्नर अखाड़ा स्थापित करना चाहते हैं।
महाकुम्भ में सबसे नया है किन्नर अखाड़ा, ट्रांसजेंडर राइट्स के लिए कर रहा काम
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
चार बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजा बांग्लादेश: मुख्यमंत्री
गुवाहाटी : मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि चार बांग्लादे...
महाराष्ट्र के बिल्डर का शव खरगोन में मिला, 22 दिन से था लापता, हत्या की आशंका
खरगोन : मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में सनावद थाना क्षेत्र के घोड़वा के ...
केदारनाथ में खिला कमल, आशा नौटियाल 5,622 वोटों से जीतीं - भाजपा उम्मीदवार को 23814 और कांग्रेस उम्मीदवार को 18192 वोट मिले
देहरादून, 23 नवंबर :भारतीय जनता पार्टी भाजपा की उम्मीदवार आशा नौटिया...
महालया के साथ ही देवी पक्ष का आगाज, तर्पण के लिए गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में बुधवार को महालया के साथ ही देवी पक्ष यानी द...
Previous
Article