दुबई : आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम का ग्रुप-ए के अपने दूसरे मुकाबला में पाकिस्तान से सामना है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में पाकिस्तान महिला टीम की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारतीय महिला टीम गेंदबाजी करेगी। इस महा मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने एक-एक बदलाव किया है। भारतीय टीम ने प्लेइंग-11 में चोटिल पूजा वस्त्राकर की जगह ऑलराउंडर सजीवन सजना को शामिल किया है। दूसरी ओर पाकिस्तान की प्लेइंग-11 में सैयदा अरूब शाह को शामिल किया गया है। सैयदा ने तेज गेंदबाज डायना बेग की जगह ली है। दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है- भारतीय टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, सजीवन सजना, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह। पाकिस्तान टीम : फातिमा सना (कप्तान), मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, सिदरा अमीन, निदा डार, आलिया रियाज, ओमैमा सोहेल, तुबा हसन, नशरा संधू, सैयदा अरूब शाह, सादिया इकबाल। उल्लेखनीय है कि भारतीय महिला टीम की टी20 विश्व कप में शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 58 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में भारतीय टीम यह मैच जीतकर वापसी करना चाहेगी। वहीं पाकिस्तान की महिला टीम ने अपने पहले मैच में श्रीलंका महिला टीम को 31 रनों से हराया था।
महिला टी20 विश्व कप : पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाजी, भारतीय टीम करेगी गेंदबाजी
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
रोहन बोपन्ना और सुमित नागल के लिए खास रहा वर्ष 2024
नई दिल्ली, 26 दिसंबर : वर्ष 2024 भारतीय टेनिस के लिए उतार-चढ़ाव वाला र...
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में सर्वाधिक रेटिंग अंक हासिल करने वाले भारतीय गेंदबाज बने बुमराह
नई दिल्ली, 1 जनवरी :तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग मे...
ग्लोबल सुपर लीग: अमेज़न वॉरियर्स, कलंदर्स, हैम्पशायर, रंगपुर और विक्टोरिया लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली : ग्लोबल सुपर लीग के उद्घाटन मैच में कैरेबियन प्रीमियर लीग क...
‘झंडा ऊँचा रख दिया’: RCB महिला टीम की ऐतिहासिक जीत पर विराट कोहली ने की जमकर तारीफ
नई दिल्ली , 06 February 2026 नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु...
Previous
Article