मुंबई: 13 January 2026:
मुंबई महानगरपालिका की आगामी 15 जनवरी को होने वाली चुनाव प्रक्रिया को लेकर शहरभर में चुनाव प्रचार की समय-सीमा मंगलवार शाम समाप्त हो गई है। अब मतदाता अपने प्रतिनिधि के चयन को लेकर मन बना चुके हैं। ऐसे में बोरीवली स्थित महानगरपालिका के वार्ड क्रमांक 9 में भाजपा के लोकप्रिय उम्मीदवार शिवा शेट्टी की जीत लगभग तय मानी जा रही है।
इस वार्ड में कुल 7 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। भाजपा की ओर से शिवा शेट्टी चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि उनके मुकाबले कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार हैं। अंतिम मतदाता सूची के अनुसार वार्ड 9 में लगभग 49 हजार मतदाता पंजीकृत हैं। मराठी, गुजराती, मारवाड़ी, उत्तर भारतीय सहित विभिन्न समुदायों के मतदाता यहां निवास करते हैं और लगभग सभी वर्गों में शिवा शेट्टी की लोकप्रियता देखने को मिल रही है।
बोरीवली के विधायक संजय उपाध्याय के अंतर्गत आने वाले महानगरपालिका के 7 वार्डों में से 6 वार्डों में भाजपा के उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 5 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। वार्ड 9 में भाजपा के एकमात्र उम्मीदवार शिवा शेट्टी हैं, जबकि एक सहयोगी पार्टी शिवसेना को दिया गया है, जहां महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रही हैं।
स्थानीय मतदाताओं का कहना है कि शिवा शेट्टी, जिन्हें लोग प्रेम से “शिवाभाई” कहते हैं, किसी भी समय सहायता के लिए तैयार रहते हैं। आधी रात को भी फोन करने पर मदद के लिए पहुंच जाना, आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान और निरंतर जनसंपर्क उनकी पहचान बन चुकी है। इन सभी कारणों से वार्ड 9 में भाजपा उम्मीदवार शिवा शेट्टी का पलड़ा स्पष्ट रूप से भारी नजर आ रहा है।
Previous
Article