शिलाग : मेघालय के दक्षिण गारो हिल्स जिले के गसुआपारा के अंतर्गत हटियासिया सोंगमा में 7 लोग भारी भूस्खलन के चलते पहाड़ी मिट्टी के नीचे दब गये हैं। मौके पर पहुंची प्रथम बटालियन एनडीआरएफ की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य चलाया और रविवार सुबह दो शवों को बरामद कर लिया है। यह हादसा बीते 3 अक्टूबर की देर रात को हुआ था। पूर्वोत्तर में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बरसात के चलते सामान्य जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। जगह-जगह पर भूस्खलन के चलते स्थिति और भी गंभीर बन गयी है। घटनास्थल बेहद दुर्गम इलाके में स्थित है, जिसके चलते प्रशासन को हादसे की जानकारी दूसरे दिन मिली। इसके बाद राहत एवं बचाव कार्य आरंभ किया गया। गुवाहाटी स्थित प्रथम बटालियन एनडीआरएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी 4 अक्टूबर को जिला प्रशासन से मिलते ही घटनास्थल के लिए एनडीआरएफ की टीम रवाना हो गयी। लगातार हो रही बरसात के चलते टीम पैदल चलते हुए शुक्रवार की रात को पहुंची, जिसके बाद शनिवार से पहाड़ी मिट्टी को हटाने का कार्य आरंभ किया गया।भूस्खलन की घटना के चौथे दिन आज सुबह दो व्यक्तियों के शव मलबे से बरामद किए गए हैं। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने इस हादसे पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी को मृतकों के परिजनों को जल्द से जल्द अनुग्रह राशि जारी करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने बाढ़ की स्थिति पर समीक्षा बैठक के दौरान लकड़ी के सभी पुलों को हटाने और अधिक टिकाऊ तथा लंबे समय तक चलने वाले रेट्रोफिटेड बेली पुलों के निर्माण कराने की घोषणा की है। जिले में करीब 30 ऐसे लकड़ी के पुल हैं, जो प्रकृति के मामूली प्रकोप से क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। इस घटना में मृतकों की पहचान सिलजी आर मराक (60, मां), मेरिना आर मराक (39, बेटी), समा एन संगमा (50, दामाद), चेंगबे आर मराक, (22, पोती), देसरंग आर मराक (14, पोता) सिलबेरा आर मराक (8, पोती) और डिमसे आर मारक (1.5 वर्ष, परपोती) के रूप में हुई है। जिले के एसपी शैलेंद्र बामनिया ने बताया कि संपर्क सड़कें और अन्य चीजें अभी भी पटरी पर नहीं लौटी हैं और अन्य जिलों से अधिक जानकारी आने पर प्रभावित लोगों की संख्या बढ़ सकती है। दक्षिण गारो हिल्स, पश्चिम गारो हिल्स से पूरी तरह कटा हुआ है, क्योंकि सीमा सड़क और मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग दोनों क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस बीच विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों ने अपने घरों से बाहर निकलने और प्रभावित लोगों को सामूहिक रूप से राहत प्रदान करने की पहल की है। चोकपोट में स्थानीय विधायक सेंगचिम संगमा ने बीडीओ, एसडीपीओ और जीएसयू के सदस्यों के साथ मिलकर उन लोगों को राहत प्रदान की, जो उनके संपर्क में आ सकते थे। हालांकि, कई क्षेत्र अभी भी कटे हुए हैं, इसलिए वे अंदर नहीं जा सके। रविवार को प्रयास फिर से शुरू किया गया। वेस्ट गारो हिल्स में डालू सीएंडआरडी ब्लॉक सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक है, जहां राज्य ग्रामीण विकास मंत्री एटी मंडल ने स्थिति का जायजा लेने के लिए क्षेत्र का दौरा किया। उनके साथ डीसी के साथ-साथ जिले और आपदा प्रबंधन टीमों के अन्य कर्मी भी शामिल थे। कई लोग अभी भी राहत शिविरों में रह रहे हैं। उन्हें राशन मुहैया कराया जा रहा है। दक्षिण पश्चिम गारो हिल्स में ताजा रिपोर्टों के अनुसार पानी कम होना शुरू हो गया है और निवासी अपने घरों को वापस लौट रहे हैं। कई राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। प्रशासन के अनुसार कुल 13 गांवों के कुल 2,900 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकांश स्थानों पर नेटवर्क और बिजली बहाल कर दी गई है, हालांकि प्रभावित लोगों की संख्या और बढ़ने की संभावना है, क्योंकि अधिक दूरदराज के क्षेत्रों में अब पहुंच संभव हो पाई है। अब तक 330 घरों की कुल 4,954 आबादी वाले 54 गांव प्रभावित हुए हैं।
मेघालय में भूस्खलन के चलते 7 लोगों की मौत, दो शव बरामद
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
मंडोली जेल में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच के आदेश
नई दिल्ली, 16 अगस्त 2025: दिल्ली की मं...
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत, ग्राहक अब मोबाइल नेटवर्क की तरह बदल सकेंगे गैस प्रदाता
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्...
शिमला के सेब कारोबारी के ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, नाइजीरियाई तस्करों से जुड़े तार
शिमला:हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के एक सेब कारोबारी के ड्रग्स रैकेट क...
सागर दत्ता अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों पर हमले के बाद फिर काम बंद करेंगे जूनियर डॉक्टर
कोलकाता : सागर दत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुक्रवार रात एक मरीज की ...
Previous
Article