नई दिल्ली : भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज गोवा में 'डे एट सी' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। यह जानकारी कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति भवन से जारी विज्ञप्ति में दी गई। विज्ञप्ति के अनुसार, इस दौरान भारतीय नौसेना के लड़ाकू विमानों की परिचालन क्षमताओं का प्रदर्शन किया जाएगा।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मु देश के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर सवार होकर समुद्र में नौसेना के अभियानों को देखेंगी। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी आईएनएस हंसा (गोवा में नौसेना वायु स्टेशन) पर उनकी अगवानी करेंगे। राष्ट्रपति को 150 जवानों का दल औपचारिक सलामी देगा।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रपति मुर्मु की यह पहली यात्रा है, जिसमें वे स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर सवार होकर बहु-क्षेत्रीय नौसेना अभियानों की पूरी शृंखला को देखेंगी। निर्धारित ऑपरेशनों में सतही जहाजों का संचालन, युद्धक कार्रवाई, पनडुब्बी अभ्यास, हवाई शक्ति प्रदर्शन होगा, जिसमें डेक आधारित लड़ाकू विमानों, हेलीकॉप्टरों की उड़ान तथा नौसेना के विमानों का फ्लाईपास्ट शामिल है।
राष्ट्रपति मुर्मु आज गोवा में आईएनएस विक्रांत पर सवार होकर देखेंगी समुद्री अभियान
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
केदारनाथ उप चुनाव : भाजपा की आशा नौटियाल ने 2527 वोटों से बढ़त बनाई, पांचवें चक्र की मतगणना पूरी
देहरादून, 23 नवंबर: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद में केदारनाथ विधानसभ...
पूर्व भाजपा विधायक, उनके भाई समेत परिवार के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
नोएडा : विला दिलाने के नाम पर तीन करोड़ रुपए की ठगी करने का एक मामला स...
ऑपरेशन सिंदूर के कुछ दिनों बाद भारत और पाकिस्तान के बीच पूर्ण युद्धविराम की पुष्टि, एस. जयशंकर ने की घोषणा
नई दिल्ली, 10 मई
अल्मोरा/देहरादून : भयंकर बस हादसा, 36 की मौत, 27 घायल
देहरादून: देहरादून मै एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें 36 लोग जान गंवा ब...
Previous
Article