मुंबई:वसई-विरार महापालिका की परिवहन सेवा का अब तक 15 हजार वरिष्ठ नागरिकों ने लाभ उठाया है। महापालिका ने यह सेवा सभी के लिए मुफ्त उपलब्ध करवाई है, जिससे वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी सहूलियत मिली है। इसके अलावा, दिव्यांग, डायलिसिस और कैंसर मरीजों को भी मुफ्त सेवा उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण कार्य वसई-विरार महापालिका द्वारा किया जा रहा है। विधायक हितेंद्र ठाकुर और विधायक क्षितिज ठाकुर की संकल्पना से शुरू हुई इस परिवहन सेवा में 160 बसें हैं। कुल 43 मार्गों पर ये बसें चल रही हैं और 120 मार्गों के साथ प्रतिदिन लगभग एक लाख यात्रियों को परिवहन सेवा उपलब्ध कराती हैं। परिवहन सेवा के कुछ मार्गों पर महिलाओं के लिए भी अलग से बस सेवा प्रदान की गई है।
विशेष बात यह है कि वसई-विरार क्षेत्र के 8500 स्कूली छात्रों को प्रतिदिन मुफ्त परिवहन सेवा दी जाती है, जबकि 3500 छात्र रियायती दर पर इस सेवा का लाभ ले रहे हैं। इसके साथ ही संपूर्ण मुंबई महानगर प्राधिकरण क्षेत्र यानी मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, मीरा-भाईंदर आदि क्षेत्रों में वसई-विरार महानगरपालिका की परिवहन सेवा का संचालन किया जाएगा। इस योजना के तहत महापालिका ने पहले चरण में 57 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी हैं, जिनमें से 20 बसों का लोकार्पण स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में विधायक हितेंद्र ठाकुर और विधायक क्षितिज ठाकुर के हाथों किया गया। मुख्य बात यह है कि परिवहन की बहुमंजिला इमारत पूरी हो चुकी है और अब वह कार्यरत भी है। इसके अलावा, नालासोपारा और वसई-नवघर पूर्व में बस डिपो के निर्माण कार्य भी प्रगति पर हैं।
विधायक हितेंद्र ठाकुर और विधायक क्षितिज ठाकुर के सतत प्रयासों के बाद इस योजना के तहत डिपो के इलेक्ट्रिक कार्य के लिए 11.4 करोड़ रुपए और निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ रुपये, कुल मिलाकर 15 करोड़ रुपए की निधि महापालिका को पहले चरण में प्राप्त हुई है। इस योजना के तहत महापालिका को अनुमानित कुल 36 करोड़ रुपए की निधि मिलने वाली है। इस निधि के माध्यम से वसई-विरार महापालिका के बेड़े में नए वर्ष में 100 और बसें शामिल होंगी।
वसई-विरार महापालिका की परिवहन सेवा का 15 हजार वरिष्ठ नागरिकों ने उठाया लाभ - 8500 स्कूली छात्रों के लिए भी मुफ्त सेवा
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
मीरा भाईंदर: जिलास्तरीय खेल आयोजन में लापरवाही, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
मीरा भाईंदर के जिलास्तरीय खेल आयोजन में बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आ...
अनिल अंबानी के ठिकानों पर सीबीआई का छापा, ₹2,000 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में जांच तेज
मुंबई, 24 अगस्त...
Stay Connected
‘झंडा ऊँचा रख दिया’: RCB महिला टीम की ऐतिहासिक जीत पर विराट कोहली ने की जमकर तारीफ
नई दिल्ली , 06 February 2026 नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB महिला टीम ने विमेंस प्रीमियर लीग WPL 2026...
Previous
Article