शिमला:शिमला से सटे सुन्नी थाना क्षेत्र में सरकारी बस में सफर कर रही एक छात्रा के साथ छेड़खानी व अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। चौंका देने वाली बात यह है कि हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के ही दो कर्मचारियों पर छात्रा से छेड़खानी के आरोप लगे हैं। दोनों आरोपित भी सरकारी बस में छात्रा के साथ सफर कर रहे थे।
छेड़खानी करने वाला एक आरोपित एचआरटीसी का चालक और दूसरा मैकेनिक है। वहीं पीड़िता एक निजी शिक्षण संस्थान की छात्रा है। उसकी शिकायत पर सुन्नी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को आज तड़के गिरफ्तार कर लिया है। इनके विरुद्ध छेड़खानी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।
21 वर्षीय छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि बुधवार की शाम वह अपने संस्थान से सुन्नी के लिए शिमला से करसोग जाने वाली एचआरटीसी बस में सवार हुई थी। दोनों आरोपित बड़मन धार के पास इसी बस में चढ़े। पीड़िता के मुताबिक वह बस की आखिरी सीट पर बैठी थी, जहां कंडक्टर बैठता है। जब बस 18/2 नामक स्थान के पास पहुंची तो चमन प्रकाश आगे की सीट से उठा और उसके बगल में बैठ गया और उसका फोन नंबर व इंस्टा आईडी मांगने लगा। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब उसने मना किया तो आरोपित उससे छेडख़ानी करने लगा। इसके बाद दूसरा आरोपित खेम राज आगे की सीट से उठा और उसके बगल में बैठ गया। खेम राज ने भी उसके साथ छेड़खानी व अश्लील हरकतें की। उनकी हरकतों से पीड़िता जोर से चिल्लाई और बस से उतरने के बाद सुन्नी पुलिस स्टेशन में दोनों आरोपितों की शिकायत करते हुए मामला दर्ज करवाया।
आरोपित खेम राज एचआरटीसी बस में चालक है और वह घटना वाली बस में यात्री बनकर सफर कर रहा था। दूसरा आरोपी चमन प्रकाश एचआरटीसी की वर्कशॉप में मैकेनिक के पद पर कार्यरत है। खेम राज मंडी जिला के करसोग और चमन प्रकाश शिमला के सुन्नी का निवासी है। दोनों आरोपित शादीशुदा हैं। इन पर अब निलंबन की तलवार लटक गई है।
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने गुरूवार को बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 75(2), 78(2), 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों आरोपित एचआरटीसी के कर्मचारी हैं और गिरफ्तार कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
सरकारी बस में छात्रा से अश्लील हरकतें, एचआरटीसी के दो कर्मचारी गिरफ्तार
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
जबलपुरःनिर्माणाधीन होटल में विस्फोट, एक महिला की मौत, आठ लोग झुलसे
भोपाल : जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन आईटीसी निजी होट...
चक्रवात फेंगल की लैंडफॉल की तैयारी: तमिलनाडु में उच्च चेतावनी
तमिलनाडु चक्रवात फेंगल के लिए तैयार हो रहा है, जो बंगाल की खाड़ी में तीव्र हो रहा है और...
झारखंड: चुनावी जीत के बाद हेमंत सोरेन 28 नवंबर को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव में निर्णायक जीत दर्ज करने के बाद, हेमंत ...
तीन दिन की गिरावट के बाद सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में भी तेजी
नई दिल्ली: घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद आज ...
Previous
Article