नवादा : जिले में रजौली थानाक्षेत्र के हरदिया सेक्टर-ए स्थित सुगा होटल के समीप राष्ट्रीय राज्यमार्ग-20 पर बुधवार को हाइवा और स्कॉर्पियो में भीषण टक्कर हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई और स्कॉर्पियो में सवार एक ही परिवार के आठ अन्य सदस्य बुरी तरह से घायल हो गए।
घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय रजौलीअस्पताल में भर्ती कराया गया ।जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिंताजनक हालत में छह लोगों को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी स्थिति विम्स रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान पटना जिले के बख्तियारपुर थानाक्षेत्र के घनसुपुर निवासी शनिचर महतो के (60 वर्षीय) पुत्र राजेंद्र महतो के रूप में की गई है।
घायलों में बख्तियारपुर निवासी बिपिन कुमार,संजय राउत,दीपक कुमार,चंदन कुमार,दीपक कुमार और अभिषेक कुमार,अवधेश कुमार और पवन कुमार शामिल है।घटना की सूचना के बाद रजौली थानाध्यक्ष राजेश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुँचाया। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया।
100 मीटर तक स्कॉर्पियो को घसीटता रहा हाइवा ट्रक : प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो हाईवा ट्रक और स्कॉर्पियो में टक्कर इतनी जबरदस्त थी की स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए ।स्कॉर्पियो हाईवे ट्रक में फस गया है। जिसे हाइवा ट्रक चालक ने भागने के दौरान लगभग 100 मीटर तक स्कॉर्पियो को घसीटता रहा ।जिससे स्कॉर्पियो सवार एक ब्यक्ति की मृत्यु हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के सभी ग्रामीण दौड़ पड़े ।जिसके बाद हाईवा ट्रक के चालक ने अपने आप को ग्रामीणों से घिरता देख कर वह अपने हाइवा ट्रक को पीछे कर भागने में सफल रहा।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस स्थान पर दोनों गाड़ियों के बीच टक्कर हुई अगर हाईवा ट्रक के चालक स्कॉर्पियो को नही घसीटता तो शायद स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग घायल होकर ही रह जाते।
मन्नत पूरा होने के बाद पूजा करने रजरप्पा जा रहे थे स्वजन : मृतक के भतीजा पवन कुमार ने बताया कि भाई की नौकरी पुलिस विभाग में हुई थी। इसी को लेकर झारखंड राज्य के रजरप्पा स्थित सपरिवार माँ छिन्दमस्तिके के मंदिर पूजा के लिए जा रहे।जैसे ही हरदिया पहुँचे वैसे ही सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। टक्कर इतना जबरदस्त था कि घटनास्थल पर घायलों की चीख से हृदय बितरक दृश्य उपस्थित हो गया था।
हाइवा स्करपियो की सीधी टक्कर में एक ही परिवार के 8 घायल,एक मौत
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
वायरल फोटो: बेंगलुरु के ऑटो ड्राइवर ने सीट में किया ऐसा बदलाव कि लोग हैरान रह गए
बेंगलुरु, 2025:
कैट और एमरा ने मिलकर अमेजॉन और फ्लिपकार्ट के खिलाफ सीसीआई की रिपोर्ट पर जारी किया श्वेत पत्र
कॉन्फडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स कैट के राष्ट्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय खाद्य तेल व्...
बिना OTP के साइबर ठगों ने बिहारी युवक के खाते से उड़ाए ₹7.62 लाख, बैंकिंग सुरक्षा पर उठे सवाल
सीतामढ़ी बिहार: बिहार के सीतामढ़ी जि...
मेघालय में भूस्खलन के चलते 7 लोगों की मौत, दो शव बरामद
शिलाग : मेघालय के दक्षिण गारो हिल्स जिले के गसुआपारा के अंतर्गत हटियास...
Previous
Article