मुंबई, 27 दिसंबर : यंग स्टार ट्रस्ट विरार द्वारा पुरस्कृत, वसई विरार शहर महानगरपालिका के सहयोग से आयोजित वसई तालुका कला-क्रीडा विकास मंडल के 35वें वसई तालुका कला-क्रीडा महोत्सव 2024 का गुरुवार देर शाम को शुभारंभ हुआ। वसई के नरवीर चिमाजी आप्पा क्रिकेट मैदान में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर और मराठी फिल्मों के निर्माता व निर्देशक केदार शिंदे ने खेल महोत्सव का उद्घाटन किया। इस मौके पर अतिथियों ने पिछले 35 वर्षों से किए जा रहे महोत्सव के आयोजन के लिए लोकनेता हितेंद्र ठाकुर को बधाई दी और कहा कि इस महोत्सव ने बच्चों को मोबाइल से दूर कर मैदान में वापस लाने का काम किया है।
इस अवसर पर नालासोपारा के विधायक राजन नाईक, पूर्व विधायक क्षितिज ठाकुर, पूर्व विधायक राजेश पाटील, वसई विरार शहर महानगरपालिका के प्रभारी आयुक्त रमेश मनाले, पूर्व सांसद बलीराम जाधव, पूर्व महापौर नारायण मानकर, प्रवीण शेट्टी, तहसीलदार अविनाश कोष्टी आदि उपस्थित थे। पूर्व विधायक हितेंद्र ठाकुर ने उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता की। मंगलवार, 31 दिसंबर तक चलने वाले इस महोत्सव में इस वर्ष स्क्वॅश एवं महिलाओं के लिए लाठी-काठी, दहि-हंडी, ज्युडो कराटे इन चार नए खेलों को शामिल किया गया है। कला एवं खेल वर्ग में कुल 72 प्रतियोगिताओं का समावेश है। महोत्सव में कला वर्ग में कुल 34 और खेल अनुभाग में विभिन्न आयु समूहों में कुल 38 प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उल्लेखनीय है कि यह कला क्रीडा महोत्सव का 35 वां वर्ष है। सन 1990 में लोकनेता हितेंद्र ठाकुर के नेतृत्व व मार्गदर्शन में 3500 प्रतिभागियों की भागीदारी के साथ शुरू हुए इस खेल महोत्सव में इस वर्ष 55 हजार से अधिक प्रतिभागी भाग हो रहे हैं। इस कला-क्रीडा महोत्सव का मंगलवार, 31 दिसंबर को विविध खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन होगा।
35वें वसई तालुका कला-क्रीडा महोत्सव का शुभारंभ - पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर और मराठी फिल्मों के निर्माता केदार शिंदे के हाथों उद्घाटन
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
संजय राऊत ने गंगा जल की गुणवत्ता पर विरोधाभासी रिपोर्टों को लेकर SIT जांच की मांग की
मुंबई, 2025:
मीरा भाईंदर: जिलास्तरीय खेल आयोजन में लापरवाही, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
मीरा भाईंदर के जिलास्तरीय खेल आयोजन में बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आ...
घाटकोपर होर्डिंग हादसे को एक साल: बीएमसी की लापरवाही जारी, अवैध होर्डिंग्स पर कोई लगाम नहीं
मुंबई
ठाणे: भिवंडी के वाडपे गांव में आग से 15 गोदाम खाक, पेट्रोलियम उत्पादों ने बढ़ाई आग की तीव्रता, कोई हताहत नहीं
ठाणे 12 मई 2025 : महाराष्ट्...
Stay Connected
‘झंडा ऊँचा रख दिया’: RCB महिला टीम की ऐतिहासिक जीत पर विराट कोहली ने की जमकर तारीफ
नई दिल्ली , 06 February 2026 नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB महिला टीम ने विमेंस प्रीमियर लीग WPL 2026...
Previous
Article