एमआरवीसी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 का किया उत्साहपूर्वक आयोजन

चर्चगेट, मुंबई | 21 जून 2025 : मुंबई रेलवे विकास निगम लिमिटेड (MRVC) ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 को पूरी श्रद्धा, उत्साह और सक्रिय भागीदारी के साथ मनाया। यह आयोजन 21 जून को चर्चगेट स्थित मुख्यालय सहित विभिन्न परियोजना स्थलों पर आयोजित किया गया, जिसमें एमआरवीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री विलास सोपान वाडेकर, निदेशक (परियोजना) श्री राजीव श्रीवास्तव सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।
इस योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन श्रिमद राजचंद्र मिशन धरमपुर (SRMD योगा) के सहयोग से किया गया। चर्चगेट मुख्यालय में आयोजित मुख्य योग सत्र का संचालन योग विशेषज्ञ श्रीमती रीमा शेठ और श्री परिन शाह ने किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को कॉमन योगा प्रोटोकॉल (CYP), प्राणायाम और ध्यान की तकनीकों का प्रभावशाली मार्गदर्शन प्रदान किया।
मुख्यालय में आयोजित सत्र में 100 से अधिक कर्मचारियों और अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इसके अलावा, एमआरवीसी के विभिन्न परियोजना स्थलों और कार्यालयों पर भी कर्मचारियों ने समूह में योगाभ्यास कर इस राष्ट्रीय पहल को सफल बनाया।
इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग”
What's Your Reaction?






