ठाणे में परित्यक्त मकान से मानव खोपड़ी और कंकाल बरामद, जांच शुरू

ठाणे में परित्यक्त मकान से मानव खोपड़ी और कंकाल बरामद, जांच शुरू

महाराष्ट्र के ठाणे जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। डोंबिवली के सोनारपाड़ा इलाके के म्हात्रे नगर स्थित एक चॉल में मौजूद परित्यक्त मकान से मानव जैसी खोपड़ी और कंकाल के अवशेष मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, 3 जनवरी को एक व्यक्ति ने मकान के भीतर कंकालनुमा अवशेष देखे और तुरंत मानपाड़ा पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मानव जैसी खोपड़ी, हड्डियां, कपड़े, चप्पल, कंगन, तार की हेयर रिंग, बालों के नमूने और खून से सनी मिट्टी बरामद की।

स्थानीय अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर सभी अवशेषों को विस्तृत फॉरेंसिक जांच के लिए मुंबई के सरकारी जेजे अस्पताल भेज दिया गया है। मानपाड़ा पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की छानबीन कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow