महा मुंबई मेट्रो की बड़ी छलांग: अब लाइनों 2A और 7 पर रोज़ाना 305 सेवाएं

3.01 लाख यात्रियों का रिकॉर्ड, पीक ऑवर्स में 21 अतिरिक्त सेवाएं शुरू

महा मुंबई मेट्रो की बड़ी छलांग: अब लाइनों 2A और 7 पर रोज़ाना 305 सेवाएं

मुंबई, 15 जुलाई 2025: मुंबई के मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। एमएमआरडीए और एमएमएमओसीएल ने मेट्रो लाइन 2A और 7 पर दैनिक सेवाओं की संख्या 284 से बढ़ाकर 305 कर दी है। यह फैसला 8 जुलाई को एक ही दिन में 3.01 लाख यात्रियों के रिकॉर्ड के बाद लिया गया।

इस विस्तार के लिए 3 नई मेट्रो ट्रेनें भी शुरू की गई हैं, जिससे अब कुल 24 रेक सेवाओं में लगे हैं। पीक आवर में ट्रेन की आवृत्ति अब 6 मिनट 35 सेकंड से घटाकर 5 मिनट 50 सेकंड कर दी गई है, जिससे प्लेटफॉर्म पर भीड़ कम होगी और यात्रियों को राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस पहल को 'यात्री-केंद्रित विकास' की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow