मुंबई: कांदिवली में बुजुर्ग को टू व्हीलर ने मारी टक्कर, आरोपी महिला गिरफ्तार

मुंबई - कांदिवली ईस्ट में 30 नवंबर को एक बुजुर्ग व्यक्ति को तेज़ रफ्तार टू व्हीलर ने टक्कर मार दी, जिससे 74 वर्षीय जयंत गजरीया गंभीर रूप से घायल हो जिनके पिता को इस हादसे में गंभीर चोटें आईं, उन्होंने सोशल मीडिया पर न्याय की अपील की। गजरीया ने आरोप लगाया कि महिला राइडर बिना हेलमेट के टू व्हीलर वाहन चला रही थी और हादसे के बाद फरार हो गई थी।
गजरीया ने इस घटना के बाद X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "मेरे पापा को तेज़ रफ्तार टू व्हीलर वाहन ने टक्कर मारी, राइडर महिला थी, और वह बिना मदद किए भाग गई। हादसे में पापा की टांग की हड्डी टूट गई और उनका ऑपरेशन हुआ। यह टू व्हीलर वाहन का खतरा अब बढ़ता जा रहा है।"
उन्होंने आगे बताया कि यह हादसा दोपहर 3 बजे के आसपास ठाकुर कॉम्प्लेक्स स्थित वसंत प्राइड बिल्डिंग के पास हुआ था। गजरीया ने कहा कि इस क्षेत्र में कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था, जिसके कारण आरोपी महिला का पहचानना मुश्किल हो रहा था। महिला टू व्हीलर वाहन गलत दिशा में चला रही थी और घटना के बाद तुरंत फरार हो गई थी।
सोशल मीडिया पर इस मामले की चर्चा के बाद, मुंबई पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। 4 दिसंबर को गजरीया ने अपडेट दिया कि समता नगर पुलिस ने आरोपी महिला को पकड़ लिया है। उन्होंने पुलिस के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, "मुंबई ट्रैफिक पुलिस और समता नगर पुलिस को धन्यवाद, जिन्होंने आरोपी को जल्दी ही ट्रैक किया। अब कानून अपना काम करेगा। पापा का ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो चुका है।"
गजरीया के द्वारा किए गए ट्वीट और सोशल मीडिया पर उठाए गए मुद्दे ने पुलिस को जल्द कार्रवाई के लिए प्रेरित किया। अब सभी की निगाहें यह देखने पर हैं कि आरोपी महिला के खिलाफ आगे क्या कानूनी कार्रवाई की जाती है।
What's Your Reaction?






