लखनऊ : चिनहट थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय की हत्या कर मोबाइल लूट लिया गया। आरोपितों ने शव को बोरे में भरकर नहर में फेंक दिया। परिजनों की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस आरोपितों तक पहुंच गयी। एक आरोपित हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस अब नहर में एनडीआरएफ-एसडीआरएफ के सहयोग से शव की तलाश करवा रही है।
डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने सोमवार को बताया कि निशातगंज निवासी भरत साहू एक ऑनलाइन कंपनी में डिलीवरी का काम करता था। 23 सितम्बर को वह काम करने की बात कहकर निकला और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदार, दोस्तों के यहां खोजने पर जब बेटे का कुछ पता नहीं चला तो पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करायी।
पुलिस ने जांच करते हुए भरत के नम्बर को सर्विलांस पर लगाया तो पता चला कि आखिरी बार उसकी बात चिनहट निवासी एक युवक से हुई थी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो बताया कि उसने ऑनलाइन एक फोन मंगवाया था, जिसकी डिलीवरी देने भरत 23 सितम्बर को यहां आया था। मैने अपने एक साथी गजानंद के साथ मिलकर भरत की हत्या कर शव को इंदिरा नहर में फेंक दिया है। मोबाइल भी लूट लिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में आकाश नाम के एक आरोपित को हिरासत में लिया गया है। इंदिरानहर में फेंके गए शव की तलाश में एसडीआरएफ की मदद ली जा रही है। इसमें शामिल अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
लखनऊ : ग्राहक ने डिलीवरी ब्वॉय की हत्या कर लूटा फोन, नहर में फेंका शव
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
हाइवा स्करपियो की सीधी टक्कर में एक ही परिवार के 8 घायल,एक मौत
नवादा : जिले में रजौली थानाक्षेत्र के हरदिया सेक्टर-ए स्थित सुगा होटल...
उत्तराखंड के दुर्गम हिमालयी इलाके में फंसे केंद्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को लेकर हेलिकॉप्टर दून के लिए रवाना
देहरादून : मुख्य चुनाव आयुक्त सीईसी राजीव कुमार गुरुवार सुबह हेलिकॉप...
चारधाम यात्रा 2025: 30 दिनों में केदारनाथ पहुंचे 6.5 लाख से अधिक श्रद्धालु, अब तक 16 लाख भक्तों ने किए दर्शन
देहरादून उत्तराखंड 31 मई 2025 : आस...
धर्मतला की भूख हड़ताल में पहली बार शामिल हुए आरजी कर के जूनियर डॉक्टर
कोलकाता : जिस आर.जी. कर कांड को लेकर जूनियर डॉक्टरों ने कोलकाता के धर्...
Previous
Article