कोलकाता:आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हमले की घटना में पुलिस की लापरवाही को लेकर कमिश्नर विनीत गोयल के इस्तीफा की मांग पर जूनियर डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार दोपहर से शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन सारी रात नारेबाजी के साथ सोमवार सुबह तक जारी रहा। लालबाजार के पास पुलिस द्वारा लगाए गए नौ फीट ऊंचे बैरिकेड के एक तरफ जूनियर डॉक्टर अपने प्रदर्शन पर अडिग हैं, जबकि दूसरी तरफ पुलिस बल तैनात है। लगभग 12 घंटे से अधिक समय तक चले इस प्रदर्शन में जूनियर डॉक्टरों की मांग है कि पुलिस आयुक्त (सीपी) इस्तीफा दें।
जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि जब तक पुलिस आयुक्त इस्तीफा नहीं देते, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। डॉक्टरों ने प्रतीकात्मक रूप से गुलाब के फूल और पुलिस की रीढ़ की हड्डी के चित्र के साथ लालबाजार की ओर 'मिशन लालबाजार' की शुरुआत की है। पुलिस ने उनके प्रदर्शन को रोकने के लिए लोहे के बैरिकेड लगाए हैं, लेकिन डॉक्टर बैरिकेड के सामने बैठकर विरोध कर रहे हैं। बीबी गांगुली स्ट्रीट पर सैकड़ों जूनियर डॉक्टर रात भर कोलकाता पुलिस और विनीत गोयल के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इन्होंने सड़कों पर कई तरह के नारे लिखे हैं जिसमें पुलिस की लापरवाही और सबूत मिटाने की बात कही गई है। चिकित्सकों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे डॉक्टर कौशिक ने बताया कि बेंटिक स्ट्रीट और बीबी गांगुली स्ट्रीट के क्रासिंग तक रैली को जाने की अनुमति दी गई थी। हमारी बस यही मांग है कि हमें वहां तक जाने दिया जाए। उसके बाद डॉक्टरों का एक प्रतिनिधिमंडल लाल बाजार जाकर ज्ञापन सौंपेगा।
जिद पर अड़ी पुलिस के खिलाफ जूनियर डॉक्टर भी सड़क पर डटे, सारी रात लाल बाजार के पास नारेबाजी
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
राष्ट्रपति मुर्मु आज गोवा में आईएनएस विक्रांत पर सवार होकर देखेंगी समुद्री अभियान
नई दिल्ली : भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी ...
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रकल्प: 100 किमी का महत्वपूर्ण चरण पूरा, परियोजना में तेजी
अहमदाबाद - मोदी सरकार की प्रमुख योजनाओं में से एक, मुंबई और अहमदाबाद ...
रेलवेमेंस फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी ने कहा, जंग के दौरान हर परिस्थिति से निपटने के लिए रेलवेमैन हैं तैयार
नई दिल्लीः देश की जीवन रेखा रेलवे आम दिनों में यात्रियों की सुविधा के ...
वर्दी का धौंस देकर महिला से दुष्कर्म करने वाला एएसआई गिरफ्तार
सिलीगुड़ी:पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी वर्दी का धौंस दिखाकर महिला के साथ द...
Previous
Article