पाकिस्तान के सर्वाधिक साधन संपन्न और अशांत बलूचिस्तान प्रांत में नवाब अकबर बुगती की 18वीं बरसी पर हथियारबंद बलूच विद्रोहियों ने सोमवार सुबह से रात तक तक यात्री बसों, हाइवे, रेलवे ब्रिज से लेकर पुलिस थानों को निशाना बनाते हुए जमकर खूनखराबा किया। इन हमलों में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। स्थानीय नागरिकों का दावा है कि दहशतगर्दों ने 70 से ज्यादा लोगों को गोलियों से भून दिया। अधिकारियों ने नागरिकों के दावों की पुष्टि करने से इनकार कर दिया।
पाकिस्तान के प्रमुख समाचार पत्र डॉन की रिपोर्ट में बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने कहा है कि आतंकवादियों ने 38 निर्दोष लोगों की जान ले ली। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने प्रेस विज्ञप्ति में पुष्टि की है कि चार कानून प्रवर्तन अधिकारियों सहित 14 सुरक्षाकर्मी इन हमलों में मारे गए। हालांकि 21 आतंकवादियों को मार गिराने में भी सफलता मिली है।
नवाब अकबर बुगती को बुगती जनजाति का सबसे सम्मानित और सर्वोच्च नेता माना जाता है। पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने 2006 में उनकी हत्या कर दी थी। इस अभियान का आदेश पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने दिया था। संसाधन संपन्न बलूचिस्तान प्रांत पर नियंत्रण के लिए कई दशकों से चल रहे विद्रोह के तहत यह पिछले कई वर्षों में किया गया सबसे बड़ा हमला है। नवाब अकबर बुगती की 18वीं बरसी पर बलूच विद्रोहियों ने इन हमलों को अंजाम दिया है।
इन विद्रोहियों ने सबसे पहले सुबह मूसाखेल जिले में हाइवे पर बस यात्रियों को उतारकर उनके पहचान पत्र देखे। इसके बाद उनमें से 23 लोगों को गोलियों से भून डाला। इनमें अधिकांश पंजाब प्रांत के थे। वहीं, राजधानी क्वेटा को प्रांत के अन्य हिस्से से जोड़ने वाले रेलवे ब्रिज पर हमला कर छह लोगों की जान ले ली। हमलों की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ली है। उसने दावा किया है कि अभी ऐसे और हमले होंगे। मूसाखेल जिले के सीनियर एसएसपी अयूब खोसो ने बताया कि बस यात्रियों पर हमले से पहले बंदूकधारियों ने जिले के राराशिम क्षेत्र में हाइवे को बाधित कर दिया था। हमले के दौरान हाइवे पर 12 ट्रकों में भी आग लगा दी।
प्रांतीय राजधानी क्वेटा को शेष पाकिस्तान से जोड़ने वाले रेल पुल पर हुए विस्फोटों के बाद क्वेटा के लिए रेल यातायात स्थगित कर दिया गया है। बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तान को ईरान से जोड़ने वाली रेलवे लाइन को भी निशाना बनाया है। दरअसल, बलूच विद्रोही प्रांत के संसाधनों पर यहां के लोगों का अधिकार जताते हुए दशकों से संघीय सरकार का विरोध कर रहे हैं। वे दक्षिणी बलूचिस्तान में चीन द्वारा रणनीतिक रूप से विकसित किए जा रहे ग्वादर बंदरगाह, सोने व तांबे की खानों के विकास का भी विरोध करते आ रहे हैं।
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में नवाब अकबर बुगती की बरसी पर विद्रोहियों का कहर, सुबह से रात तक हमले, 50 से ज्यादा को मौत के घाट उतारा
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
लेबनान में पेजर धमाकों में 11 की जान गई, 2700 से अधिक लोग घायल, इनमें 200 की हालत नाजुक
बेरूत लेबनान: लेबनान पेजर विस्फोट दहल गया है। मंगलवार को हुए इन धमाक...
शेख हसीना व अन्य के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट पुलिस के पास भेजा गया
ढाका : बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने अपदस्थ प्रधानमंत्...
बांग्लादेश के मुख्य चुनाव आयुक्त, चारों आयुक्त किसी भी वक्त इस्तीफा देने के लिए तैयार
ढाका,शेख हसीना सरकार के पतन के बाद बांग्लादेश का चुनाव आयोग संकट में ह...
Stay Connected
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये में शहर |
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक ...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहशत, पूर्ण पुलिस स्टेशन की मांग फिर तेज
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
Previous
Article