मुंबई, 28 दिसंबर : वसई तालुका के लोग कई सालों से ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। नागरिकों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए नालासोपारा के विधायक राजन नाईक ने हाल ही में नागपुर में आयोजित शीतकालीन सत्र के दौरान विधान भवन में यह मुद्दा उठाया था। उन्होंने वसई विरार महानगरपालिका क्षेत्र के लिए प्रस्तावित चार नए पुलों (ओवरब्रिज) के निर्माण की ओर राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित कराया था। इसी क्रम में विरार के नारंगी फाटा पर बन रहे निर्माणाधीन पुल को गति देने को लेकर विधायक ने दौरा किया। नाईक ने रेलवे, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से चर्चा की और वसई विरार महानगरपालिका के अधिकारियों से मुलाकात कर इस पुल के निर्माण कार्य में हो रही देरी की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि इस पुल का निर्माण पिछले 6 साल से चल रहा है, लेकिन इसका काम अब तक पूरा नहीं हो सका है।
पुल के निर्माण कार्य को लेकर विधायक के दौरे के दौरान मौजूद स्थानीय भूमिपुत्रों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए मनपा और कुछ लोगों ने भूमिपुत्रों की जमीन हड़प कर उनके साथ अन्याय करते हुए इस पुल का नक्शा बदलने की साजिश रची है। नागरिकों के इस गंभीर आरोप पर नाराजगी व्यक्त करते हुए विधायक ने रेलवे, लोक निर्माण विभाग, वसई विरार मनपा और भूमि अधिग्रहण विभाग के अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक की और सभी विभागों के अधिकारियों को भूमिपुत्रों की शिकायतों का समाधान करने का निर्देश दिया। साथ ही जल्द से जल्द पुल का निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। विधायक के दौरे के समय शिवसेना नेता सुदेश चौधरी, भाजपा नेता कैलास पाटिल, जिला उपाध्यक्ष मनोज बारोट, संजोग यांडे, युवा अध्यक्ष विनीत तिवारी, विरार पूर्व शहर अध्यक्ष नारायण मांजरेकर, विरार पश्चिम शहर अध्यक्ष रवि पुरोहित, नालासोपारा पश्चिम शहर अध्यक्ष जय प्रकाश वझे आदि मौजूद रहे।
विधायक ने किया निर्माणाधीन नारंगी पुल का दौरा, निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
मुंबई अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध: पीएम मोदी के दौरे को लेकर ट्रैफिक में बदलाव
मुंबई:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्धवण बंदर के भूमिपूजन समारोह के लिए ...
महाविकास अघाड़ी का घाेषणा पत्र जारी, किसानाें काे तीन लाख तक का कर्ज माफ और बेराेजगाराें काे भत्ता देने का वादा
मुंबई : अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने...
Stay Connected
‘झंडा ऊँचा रख दिया’: RCB महिला टीम की ऐतिहासिक जीत पर विराट कोहली ने की जमकर तारीफ
नई दिल्ली , 06 February 2026 नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB महिला टीम ने विमेंस प्रीमियर लीग WPL 2026...
Previous
Article